फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असहाय और निर्धन लोगों को लीगल सुविधाएं देना प्राधिकरण का लक्ष्य:सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। ऑल वेदर रोड परियोजना से प्रभावित लोगों की समस्या समाधान करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गांवों में शिविर आयोजित करेगा। निर्माण योजनाओं में मुआवजे की समस्या को देखते हुए खाता-खतौनी को दुरुस्त करने के लिए गांवों में कैंप आयोजित किए जाएंगे। नौ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते के आधार पर लंबित वादों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नवनियुक्त सचिव और सिविल जज सीनियर डिविजन अशोक कुमार सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्राधिकरण के कार्यक्रमों की जानकारी दी। कहा असहाय, गरीब और निर्धन लोगों को लीगल कानूनी सुविधाएं मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता में है। बीडीसी बैठकों और गांव स्तर पर शिविर आयोजित कर आम लोगों को संविधान में प्रदत्त कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। बताया जिले में 88 पैरा लीगल वालटियर्स के सापेक्ष 55 स्वयं सेवी कार्यरत हैं। रिक्त चल रहे पैरा लीगल स्वयं सेवियों की तैनाती कर जागरूकता कार्यक्रमों में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें