फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट लीग के लिए पांच से 15 फरवरी तक होंगे रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
sivani - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ंबा (टिहरी)। टिहरी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक क्रिकेट लीग मैच करवाने का निर्णय लिया गया। बताया कि पांच से 15 फरवरी तक लीग में शामिल होने वाली टीमों का रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। इसके बाद बौराड़ी स्टेडियम में क्रिकेट लीग आयोजित किया जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुलियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा कि पहाड़ों में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। कहा कि पहाड़ के युवा क्रिकेट तो खेलते हैं, लेकिन उन्हें बड़े स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका नहीं मिलता है। एसोसिएशन के जिला सचिव राजवीर भंडारी ने बताया कि क्रिकेट लीग में शामिल होने वाली टीमें पांच से 15 फरवरी एएफसीआई होटल मैनेजमेंट चंबा और कैलाश गेट मुनिकरेती में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 11 हजार फीस निर्धारित की गई है। इस मौके पर एसाोसिएशन के कोषाध्यक्ष पितृश भट्ट, उपाध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, कमल सिंह बागड़ी, सूरज राणा, जयेंद्र भंडारी, यशपाल सिंह, जयवीर सजवाण, राजपाल मियां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें