फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चवालखेत और माणदा गांव के लिए सड़क निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। वर्षों से सड़क की राह ताक रहे चवालखेत और माणदा के ग्रामीणों को आखिरकार मोटर मार्ग की सौगात मिल गई है। दोनों गांव के लिए तीन करोड़ 34 लाख की लागत से पौने छह किमी सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। लोनिवि एक साल के अंदर सड़कों का निर्माण पूरा कर देगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि बुडोगी ग्राम पंचायत के चवालखेत गांव के लिए भौणाबागी-चवालखेत-डांडा-नई टिहरी 2.57 किमी लंबे और धारचोपडिया-माणदा 3.10 किमी के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि सड़क बनने के बाद गांवों को होम स्टे योजना से जोड़कर पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को चुनाव घोषणा पत्र मेें भी शामिल किया था, जिसको पूरा कर दिया गया है। सड़क स्वीकृत करवाने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया। जिला पंचायत सदस्य बबीता चौहान, कनिष्ठ प्रमुख गीता नेगी, प्रधान त्रेपन सिंह चौहान ने कहा कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने अनदेखी की। लोनिवि चंबा के अधिशासी अभियंता गौरव थपलियाल ने बताया कि दोनों सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। एक साल के अंदर निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद रतूड़ी, रविंद्र सेमवाल, कुशवीर चौहान, भूपेंद्र चौहान, सुंदर सिंह चौहान, भगत सिंह चौहान, उदय रावत, वीर सिंह बिष्ट, गजेंद्र बिष्ट, जगवीर रावत, बलवीर नेगी, पदम रावत, सतेंद्र धनोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें