फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी सड़क कांगड़ा गांव के लोगों के जीवन पर पड़ रही भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। शासन-प्रशासन की अनदेखी से कांगड़ा गांव के लोग गुस्से में है। चमियाला-कांगड़ा सड़क का आधा-अधूरा निर्माण गांव के लोगों के जीवन पर भारी पड़ने लगा है। सड़क नहीं होने की वजह से पेट दर्द से परेशान गांव के बुजुर्ग को ग्रामीण कड़ाके की ठंड में घोड़े पर बैठाकर करीब 10 किमी दूर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुदूर कांगड़ा गांव में बुधवार की रात बुजुर्ग सावन सिंह के पेट में तेज दर्द हुआ, लेकिन सड़क नहीं होने ग्रामीणों को उन्हें घोड़े पर बैठाकर 10 किमी दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर पहुंचाना पड़ा। के अभाव में उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचा जा सका। हालांकि अस्पताल में उपचार के बाद डॉक्टरों ने सावन सिंह को घर भेज दिया है, लेकिन सरकारी तंत्र की इस लापरवाही से ग्रामीणों में गुस्सा है।
कांगड़ा गांव में करीब 200 परिवारों रहते हैं। लोनिवि ने वर्ष 2016 में 10 किमी चमियाला-कांगड़ा मोटर मार्ग का निर्माण शुरू किया था। एक करोड़ 62 लाख खर्च कर 4.50 किमी सड़क का ही निर्माण हो पाया है। आधी-अधूरी सड़क का ग्रामीणों को कोई भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रधान कमला देवी, मनोज सिंह, मंगल सिंह, विनोद सिंह, सत्ये सिंह ने जल्द सड़क नहीं बनने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं ईई एनएल वर्मा का कहना है कि चमियाला-कांगड़ा सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत एक करोड़ 62 लाख की धनराशि खर्च हो चुकी है। शेष निर्माण पूरा करने के लिए शासन को सात करोड़ की डीपीआर भेजी गई है। बजट मिलने पर उसे ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें