फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकानों के ऊपर झूल रहे है बिजली के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। ईछानी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव कुमारो की कोटी में झूलते बिजली के तार लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। आवासीय भवनों के ऊपर से झूलते तार खतरे का सबब बने हुए हैं। गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर भी परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शशि देवी, पूर्व प्रधान मदन मोहन डोभाल ने बताया कि पूरे गांव के आवासीय भवनों और रास्तों के ऊपर बिजली के तार झूल रहे हैं। बारिश और तेज हवा चलने पर बार-बार तार आपस में टकरा रहे हैं, जो कभी भी बड़ा हादसे का कारण बन सकता है। ट्रांसफार्मर में अक्सर खराबी आती रहती है। यदि जल्द ही झूलते तारों को ठीक नहीं किया गया, तो ऊर्जा निगम कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। ऊर्जा निगम के एसडीओ अमित तोमर ने बताया कि इन दिनों झूलते तारों को ठीक करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें