कंडीसौड़ (टिहरी)। उनियालगांव में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने निर्धारित समय पर वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन न मिलने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। ब्लॉक कृषि अधिकारी वीर सिंह नेगी ने बताया कि अच्छी कृषि पैदावार के लिए सरकार की ओर से काश्तकारों को 80 फीसदी अनुदान के साथ कृषि यंत्र दिए जा रहे हैं। खाद और बीज लेने पर 50 फीसदी छूट दी जा रही है। इस मौके पर तहसीलदार वीरेंद्र दत्त भट्ट, सोबन ङ्क्षसह, इंद्र सिंह, पूरण सिंह, पिंगल दास, जयपाल सिंह, उज्जवला देवी व कमल सिंह आदि उपस्थित रहे।