फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर रहने पर प्रधानाचार्य का जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। संस्कृत शिक्षा के सहायक निदेशक डा. संजू प्रसाद ध्यानी ने संस्कृत महाविद्यालय श्री ज्वालामुखी विनयखाल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राए और प्रधानाचार्य नदारद मिले। ड्यूटी से गायब रहने पर उन्होंने प्रधानाचार्य का जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

सहायक निदेशक डा. ध्यानी ने बताया कि संस्कृत महाविद्यालय श्री ज्वालामुखी विनयखाल में 150 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन निरीक्षण के दौरान सभी छात्र-छात्राएं और प्रधानाचार्य नदारद मिले। कुछ ही शिक्षक वहां मिले। पूछने पर शिक्षकों ने सहायक निदेशक को बताया कि प्रधानाचार्य छात्रों को लेकर स्थानीय मेले में प्रतिभाग करने गए हैं, जिस पर उन्होंने प्रधानाचार्य का जवाब तलब करते हुए छात्रों की नदारद रहने के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। बाद में उन्होंने संस्कृत महाविद्यालय बेलेश्वर चमियाला का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें