फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का मलबा किलवाण गांव के लिए बना है मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। बगियाल-ज्वारना मोटर मार्ग के मलबे ने किलवाण गांव के लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। मलबे के कारण गांव की पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे गांव में पानी की आपूर्ति बाधित पड़ी हुई है। बाज, बुरांश के पेड़ों के ऊपर सड़क का मलबा डालने पर ग्रामीणों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।
विज्ञापन

बगियाल से ज्वारना तक 12 किमी सड़क का निर्माण डेढ़ साल पहले हो चुका है। आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क से इन दिनों लोनिवि चंबा मलबा हटाने का काम कर रहा है। मलबा बाज और बुरांश के पेड़ों के ऊपर फेंकने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अजीता भट्ट व मंशा भट्ट ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। बताया पेड़ों के ऊपर मिट्टी पड़ने से पेड़ खराब हो रहे हैं। पाइप लाइन टूटने से गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इस बाबत लोनिवि के जेई अमित गौड़ ने बताया कि किलवाण गांव की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन जोड़ दी गई है। यदि पानी नहीं आ रहा है, तो दोबारा लाइन की चेकिंग की जाएगी। सड़क का मलबा निर्धारित स्थानों पर ही डंप किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें