फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख की योजनाओं का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने भिलंगना क्षेत्र की 20 लाख से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में जिला पंचायत की ओर से विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने तीन स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष-कक्षा और जगदीशिला मंदिर के प्रवेश द्वारा का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने एक लाख की लागत से गढ़ देवी मंदिर चांजी के रेलिंग कार्य, दो लाख की लागत से जगदी गाड़ में जगदीशिला मंदिर प्रवेश द्वार, सिलोस, अंथवाल गांव, पुर्वालगांव और मरगांव में एक-एक लाख की लागत से बने प्रतीक्षालयों, गनवाड़ी में एक लाख की लागत और हडियाणा तल्ला में ढाई लाख की लागत से खेल मैदान का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने जागृति पब्लिक स्कूल अंथवाल गांव, सौड़ जनता जूनियर हाईस्कूल के अतिरिक्त कक्ष- कक्षों, जीआईसी मथकुड़ीसैण में मंच का उद्घाटन भी किया। उन्होंने लैणी गांव में ढाई लाख की लागत से बनी पुलिया, हडियाणा में एक लाख की लागत से बनी पेयजल योजना की मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अखोड़ी और धमातोली क्षेत्र में जिला पंचायत की ओर से निर्माणाधीन विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रघुवीर रावत, प्रधान सोना देवी, सुभागा देवी, सुरेंद्र सिंह, हरीश उनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य शूरवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें