फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल हटाने की मांग को लेकर डीएम और एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर नागरिक मंच, व्यापार मंडल और कर्मचारी संगठनों से जुड़े लोगों ने डीएम और एसएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कहा कि यदि जल्द मांग पर कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, सीपी डबराल व्यापार मंडल बौराड़ी के अध्यक्ष अमरीश पाल, नई टिहरी के अध्यक्ष राजेश ड्यिूंडी, राजीव नेगी, त्रिलोक नेगी, डीपी चमोली, मोहन सिंह रावत सोमवार को डीएम और एसएसपी से मिले। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि नई टिहरी में तैनात कोतवाल पिछले कई समय से विवादों को अंजाम दे रहे हैं। उप्पू में विस्थापितों के आंदोलन के दौरान उन्होंने महिलाओं से दुर्व्यवहार किया था। बौराड़ी बाजार में ठेली व्यवसायी के साथ हाथापाई की, कर्मचारियों के आंदोलन के दौरान कर्मियों के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें