नई टिहरी। नगर क्षेत्र के कई आंतरिक सड़कें डामरीकरण के अभाव में खस्ताहाल बनी हुई है। सड़कों पर बने गड्ढे राह चलते लोगों के लिए परेशानियों का सबब बने हुए हैं।
कान्वेंट होते हुए कलक्ट्रेट जाने वाली सड़क पर डी ब्लाक के आसपास कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे राह चलते लोगों को परेशानि झेलनी पड़ रही है। बौराड़ी साईं चौक से जिला अस्पताल को आनी वाली सड़क भी खस्ताहाल बनी है। मोलधार, फाइव ए, ढुंगीधार समेत कई आंतरिक सड़कें डामरीकरण के अभाव खस्ताहाल बनी हैं। शहरवासी लंबे समय से खस्ताहाल बनी सड़कों के डामरीकरण और गड्ढों को भरने की मांग कर रही है, लेकिन लोनिवि सड़कों के डामरीकरण को लेकर कदम नहीं उठा रहा है। जिससे लोगों में लोनिवि के खिलाफ रोष बना हुआ है। साथ ही मोलधार में लोनिवि की सड़क की नालियों बंद होने से गंदा पानी सड़क में बह रहा है। स्थानीय निवासी बंद पड़ी नालियों को खोलने की मांग रहे हैं। बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है। इस संबंध में ईई केएस नेगी का कहना है कि लोनिवि ने अपनी मुख्य सड़कों के गड्ढे भर दिए गए हैं। बाकी आंतरिक सड़कें नगर पालिका के अधीन है।