फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटा सेमनिये भांगा भरो... पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। अगलाड़ घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति कैंपटी की ओर से आयोजित खेल एवं संस्कृति समारोह की सांस्कृतिक संध्या में रर्वाइं, जौनपुर, जौनसार, गढ़वाली और हिमाचली गीतों की धूम रही। युवा लोक गायक मनोज सागर के गीत घोटा सेमनिये भांगा भरो पर दर्शक झूमने लगे।
विज्ञापन

शनिवार को कैंपटी में आयोजित संध्या का मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने किया। कहा कि जौनपुर की संस्कृति, रीति रिवाज अपने आप में बहुत लोकप्रिय है, जिसे संजोए रखने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होने चाहिए। उन्होंने कैंपटी फॉल में झील नंबर दो पर जीर्णशीर्ण पुल का निर्माण, कूड़ा डंपिंग जॉन, बाजार में एक शौचालय निर्माण समेत समिति को एक लाख देने की घोषणा की। संध्या में जीआईसी, एसजीआरआर, शिशु मंदिर, हिमालयन स्कूल की छात्राओं ने मय्या यशोदा ये तेरा कन्हैया पनघट पर मेरी पकडे़ है बईया, कई पंजाबी और फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी। कलाकार समीर एंड पार्टी, लोक गायिका सीमा चौहान ने भी मंच पर विभिन्न प्रस्तुति दी। इसके बाद जौनपुरी गायक मनोज सागर ने घोटा सेमनिये भांगा भरो गीत समेत चुन्नू भाई जी गागुई को निमारा, एक घुटु मुझे पीलादे, कंगुडिया को मीना साथेणी, शुले शुले हांडे तू मेरी दीपिका, घयीरे कंजेंडी गोता नु देया, चांदीना की चौकी ले भाई मामा, सुमानु माना, कबीला नांदिरा ऐजा कबीला नांदिरा समेत कई प्रस्तुति दी। सुनील सजवाण ने संचालन किया।
इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम सिंह पंवार, जिला पंचायत सदस्य अमेंद्र बिष्ट, मेघ सिंह कंडारी, राजेश नौटियाल, प्रधान विनीता पंवार, मिथिला पंवार, समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पंवार, जयपाल राणा, किशन पंवार, मुकेश पंवार, महिपाल सजवाण, रमेश रौछेला, राजेंद्र नौटियाल, राजेंद्र पंवार, सुशील नौटियाल, विनोद नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें