फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता विवाहिता पुत्री को ढूंढने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रतापनगर तहसील के कफलोग निवासी बलवीर लाल ने 10 नवंबर से लापता विवाहिता बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि नागणी चौकी पुलिस से बेटी को ढूंढने की मांग की है, लेकिन पुलिस प्रकरण को गंभीरता से नही ले रही है।
विज्ञापन

कफलोग निवासी बलवीर लाल ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि उनकी बेटी काजल का विवाह 2013 में चंबा के थान गांव निवासी अन्नी कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले काजल को दहेज के लिए परेशान करते थे, जबकि उनका पति अन्नी कुमार शराब पीकर मारपीट करता था। 10 नवंबर से काजल ससुराल से लापता है। बताया कि उनके कई स्थानों पर काजल की खोजबीन की है पर उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। काजल का एक पांच साल का बेटा भी है, जो दादा-दादी के पास ही है। गुमशुदगी की सूचना पुलिस चौकी नागणी में दी गई है। बावजूद पुलिस उनकी बेटी को ढूंढने में गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने प्रकरण की जांच थाना चंबा को सौंपकर लापता विवाहिता को ढूंढने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें