फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटीग्रेटेड बीएड में 20 नवंबर तक लें प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि की सत्र 2018-22 चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड (बीए, बीएससी) राज्य कोटे की 50 सीटों के लिए काउंसिलिंग हो गई। इसके लिए विवि ने चयनित अभ्यर्थियों को 20 नवंबर तक दाखिला लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विवि ने इस सत्र से इंटीग्रेटेड बीएड (बीए, बीएससी) कोर्स शुरू किया है। यह कोर्स श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध पेस्टलवीड कॉलेज देहरादून में चलाया जाएगा। विवि ने कॉलेज को कोर्स चलाने के लिए मान्यता दी है। विवि ने कॉलेज में बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए 100 सीटें निर्धारित की हैं। इसमें 50 सीटें कला वर्ग तो 50 सीटें विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए रखी गई है। ऐसे में पिछले दिनों विवि ने मैनेजमेंट कोटे की 50 सीटों में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसिलिंग की थी। अब विवि ने काउंसिलिंग में चयनित छात्रों को 20 नवंबर तक संबंधित संस्थान में प्रवेश लेने की तिथि घोषित की है। वहीं विवि एमए, एमकॉम अंक सुधार परीक्षा का परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक दिनेश चंद्रा ने बताया कि काउंसिलिंग में चयनित छात्र 20 नवंबर तक प्रवेश ले सकेंगे। एमए, एमकॉम का अंक सुधार परीक्षाफल घोषित करने के साथ ही शेष परीक्षा परिणाम भी एक सप्ताह के भीतर घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें