फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2013 के सापेक्ष मतदाताओं की दोगुनी बढ़ी संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। वर्ष 2013 में टिहरी जिले की स्थानीय निकाय चुनाव में 69.79 प्रतिशत मतदान हुआ था। तब जिले में स्थानीय निकायों की संख्या छह थी। इस बार स्थानीय निकायों की संख्या बढ़कर 10 तक पहुंच गई है। गजा, लंबगांव, घनसाली और चमियाला नई नगर पंचायतें अस्तित्व में आई है। वर्ष 2013 में मतदाताओं की संख्या 30 हजार 576 थी, जो इस बार बढ़कर 63 हजार 865 तक पहुंच गई है। मतदाताओं और स्थानीय निकायों की संख्या बढ़ने से इस बार मतदान का प्रतिशत भी बढ़ने की उम्मीद है। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन के स्तर पर पिछले दिनों जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें