फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन बाद झील किनारे से मिले दो शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। तीन नवंबर की रात को पीपलडाली के समीप टिहरी बांध की झील में डूबे ट्रक और उसमें सवार तीन लोगों में से दो लोगों का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया है। ट्रक चालक अब भी लापता चल रहा है। घटना के 10 दिन बाद शव फूलकर झील के पानी में तैरते हुए मिले।
चंबा के पाटा गांव से जाखणीधार ब्लॉक के खोला गांव जा रहा एक मिनी ट्रक तीन नवंबर की रात को पीपलडाली के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर टिहरी बांध की झील में समा गया था। ट्रक में सवार एक व्यक्ति राकेश लाल छिटक कर किसी तरह बच गया था, जबकि ट्रक में सवार तीन लोग तब से लापता चल रहे थे। ट्रक और लापता चल रहे लोगों की तलाश में इंडियन नेवी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने कई बार झील में सर्च आपरेशन भी चलाया था। लेकिन कामयाबी मिल नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे जल पुलिस की टीम और स्थानीय लोगों ने घटना स्थल के समीप झील किनारे दो शव तैरते हुए देखे। जल पुलिस, स्थानीय पुलिस और लोगों ने शवों को पानी से बाहर निकाला। शवों की पहचान परिजनों ने खोला गांव निवासी तेजपाल (25) पुत्र जेठू लाल, सुरेश लाल (35) पुत्र भरतू लाल के रूप में की है। पीपलडाली चौकी प्रभारी मयंक त्यागी ने बताया कि मौके पर ही पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। ट्रक चालक पडिया गांव निवासी अनिल भंडारी (35) पुत्र तेज सिंह अब भी लापता चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें