फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों को दी मतदान संबंधी जानकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। नगर निकाय चुनाव को लेकर आयोजित मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण में चैलेंज वोट, नोटा, निशक्तजन, असहाय लोगों का वोट डालने से लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मतपत्र पर पहली बार नोटा का विकल्प भी दिया गया है। मतदाताओं को इसकी जानकारी देना भी जरूरी है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रेक्षागृह में आयोजित प्रशिक्षण में डीएम सोनिका ने कर्मचारियों को मतदान में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि मतदान संबंधी सूचनाओं के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट से संपर्क में रहें। कहा कि पीठासीन और मतदान अधिकारी समेत अन्य जरूरी अधिकारियों का मोबाइल नंबर अपने पास रखें। प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण ईई जल संस्थान सतीश चंद्र नौटियाल ने बताया कि जिले के दस निकायों के लिए 120 पोलिंग पार्टियां बनाई गई। बताया कि 95 मतदेय स्थलों पर होने वाले मतदान के लिए 25 पोलिंग पार्टियां आरक्षित रखी गई हैं। उन्होंने बताया कि कुल 480 कार्मिकों को अब तक सैद्धांतिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया है। एक पोलिंग पार्टी में एक महिला मतदान अधिकारी समेत पांच कार्मिक हैं। पोलिंग पार्टियां 17 नवंबर को अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी। बुधवार को मतगणना कार्मिकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक प्रशिक्षण अधिकारी दीपक रतूड़ी ने नोटा का प्रयोग, मतदान में प्रयोग होने वाली सामग्री समेत कई अन्य जानकारियों का पॉवर प्वाइंट प्रजेटेेंशन दिया। इस मौके पर सीडीओ आशीष भटर्गाइं, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम अनुराधा पाल, चतर सिंह चौहान, लक्ष्मीराज चौहान, फिंचाराम चौहान, मुक्ता मिश्रा, डीडीओ आनंद सिंह, पीडी डीआरडीए भरत भट्ट, डीएचओ डीके तिवारी, डीईओ बेसिक एसएस बिष्ट, आरके वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें