नरेंद्रनगर (टिहरी)। निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह राणा के समर्थन में पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी ने क्षेत्र का भ्रमण कर पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने भी जनसंपर्क कर वोट मांगे। भ्रमण में राजपाल पुंडीर, रविंद्र सिंह पुंडीर, दरबान सिंह भंडारी, राजवीर पुंडीर, रेखा राणा, सूरज नेगी, हिमांशु जोशी,राणा केपी जंग, आशा टम्टा, सरिता जोशी और विनीता आदि शामिल थे। अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुसाईं ने वार्ड नंबर एक, पीटीसी, डीजीबीआर कैंप, कुमार खेड़ा क्षेत्र में घर-घर जाकर वोट मांगे। अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश उनियाल ने भी नगर में भ्रमण कर वोट मांगे।