फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील में डूबने से बाल-बाल बचा ढाई करोड़ का फ्लोटिंग मरीना

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। यहां फ्लोटिंग मरीना टिहरी झील में समाने से बाल-बाल बची। गत रविवार शाम को मरीना का एक हिस्सा टेढ़ा होकर झील के पानी में डूबने लगा था, लेकिन समय रहते इसे बचा लिया गया। मौके पर पहुंची पर्यटन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत से मरीना को सीधा कर फिर से झील किनारे साइड में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग ने 42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली टिहरी झील में पर्यटकों को लुभाने के लिए कई योजनाएं बनाई। ढाई करोड़ की फ्लोटिंग मरीना (चलता-फिरता रेस्टोरेंट) और बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर के लोगों की आवाजाही के लिए दो करोड़ 17 लाख की बार्ज बोट पिछले तीन वर्ष से झील किनारे संचालन की राह ताक रही है। पीपीपी मोड पर फ्लोटिंग मरीना और बार्ज बोट का संचालन होना था, लेकिन विभाग को दोनों योजनाओं के संचालन के लिए प्राइवेट पार्टनर नहीं मिल रहा है, जिससे करोड़ों की फ्लोटिंग मरीना व बार्ज बोट झील किनारे लावारिस पड़ी है।
रविवार शाम को झील का जलस्तर कम होने पर कोटी कालोनी में झील किनारे खड़ी फ्लोटिंग मरीना का एक हिस्सा पानी में डूबने लगा। सूचना मिलते ही पर्यटन विभाग के अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर विभागीय अधिकारियों ने टीएचडीसी की पॉवर बोट की मदद से पानी में डूबी मरीना को खींचकर किसी तरह सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवाया। प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा का कहना है कि फ्लोटिंग मरीना पूरी तरह सुरक्षित है। झील का जलस्तर कम होने से मरीना का एक हिस्सा टेढ़ा हो गया था, जिसे सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें