फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंदी गांव की सड़क का निर्माण नही पकड़ रहा तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रतापनगर के दूरस्थ गांव सौंदी को सड़क से जोड़ने की योजना को कार्यदायी संस्था पलीता लगा रही हैं। धीमी गति से चल रहे कार्य के चलते आठ माह में ढाई किमी सड़क की कटिंग तक पूरी नही हो पाई है। ऐसे में जून 2019 तक गांव को सड़क से जोड़ने की योजना परवान चढ़ती नहीं दिख रही है, जिससे ग्रामीणों को पांच किमी पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रतापनगर के सौंदी गांव को सड़क से जोड़ने के लिए कई वर्षों से कसरत चल रही थी। ग्रामीण सड़क निर्माण को लेकर आंदोलित थे। जुलाई 2016 में मुखमालगांव-सौंदी छह किमी सड़क को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) योजना से वित्तीय स्वीकृति मिली थी। सरकार ने विभाग को तीन करोड़ 29 लाख रुपये स्वीकृत तत्काल काम शुरू करवाने को कहा था। बावजूद फरवरी 2018 में सड़क निर्माण शुरू हुआ, लेकिन आठ माह में कार्यदायी संस्था केवल ढाई किमी सड़क की कटिंग तक पूरी नहीं कर पाई। जून 2019 तक सड़क का निर्माण पूरा करके देना है। ऐसे में धीमी गति से चल रहे सड़क निर्माण से कार्य निर्धारित समय पर पूरा होना संभव नही दिख रहा है। ईई संजय श्रीवास्तव का कहना है कि ठेकेदार को मार्ग में आ रही चट्टानों को काटने के लिए बड़ी पोकलैंड मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही बड़ी मशीनें लगाकर कार्य को गति तेज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें