फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए कई अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रभारी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए कई अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी है।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम ने जिला विकास अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी को कार्मिक व्यवस्था का प्रभारी, डीईओ (बेसिक) सुदर्शन बिष्ट को सहायक प्रभारी अधिकारी, आईटीआई के फोरमैन नीरज शर्मा को मतपेटी प्रशिक्षण प्रभारी, अनुदेशक मेजर पुंडीर को सहायक प्रभारी अधिकारी, डीएसओ मुकेश को खान-पान व्यवस्था का प्रभारी, लेखाकार डीआरडीए बीएस राणा सहायक प्रभारी अधिकारी, एआरटीओ एनके ओझा प्रभारी अधिकारी वाहन, यातायात व्यवस्था, डीएचओ डा. डीके तिवारी को प्रभारी अधिकारी मतपत्र, लोनिवि के ईई केएस नेगी को प्रभारी अधिकारी टैंट, बेरिकेटिंग, प्रकाश, साउंड व्यवस्था, वरिष्ठ कोषाधिकारी रोमिल चौधरी को प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा, ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई युवराज सिंह को प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम, एनआईसी के डीआईओ सौरभ रतूड़ी को प्रभारी अधिकारी कंपयूटराइज्ड ड्यूटी, डीपीओ विक्रम सिंह को प्रभारी अधिकारी मतदान एवं मतगणना सामग्री, जिला सेवायोजन अधिकारी विक्रम को प्रभारी अधिकारी मीडिया एवं मास कम्युनिकेशन, जल संस्थान के ईई सतीश चंद्र नौटियाल को प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण नियुक्त किया है।

अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने निर्देश
नई टिहरी। निकाय चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को जलकर, सीवर कर, दुकान, हाउस टैक्स का सरकारी बकाया भुगतान करने पर नोड्यूज प्रमाणपत्र मिल पाएंगे, जबकि बिना बकाया चुकाए नामांकन पत्र स्वीकार नही किए जाएंगे। प्रभारी डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने जल संस्थान नई टिहरी, घनसाली, देवप्रयाग के ईई, भिलंगना, प्रतापनगर और जाखणीधार के एई और सभी पालिका, नगर पंचायतों के ईओ को निकाय चुनाव के इच्छुक उम्मीदवारों को अनापत्ति प्रमाणपत्र देने के निर्देश हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारी जल, जमीन, दुकान, हाउस टैक्स आदि का भुगतान करने पर ही उम्मीदवारों को नामांकन की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर तक नोड्यूज प्रमाणपत्र जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें