नई टिहरी। टिहरी बांध दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव की छठवीं सांस्कृतिक संध्या लोक गायक किशन महीपाल और संगीता ढौडियाल के नाम रही। उन्होंने रानी खेता राम ढोला, लंया फूल्या पंया, हे रूड़ी मिजाज्या समेत कई शानदार प्रस्तुतियां दी।
बहुउद्देशीय सभागार भागीरथीपुरम में दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक एसआर मिश्रा ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि टीएचडीसी के कर्मियों के प्रयास से कई वर्षों से निरंतर हो रहे दुर्गा महोत्सव से मनोरंजन के साथ ही धार्मिक परंपराओं को भी बढ़ावा मिल रहा है। संध्या का शुभारंभ लोक गायक किशन महीपाल और गायिका संगीता ढौडियाल ने मां भगवती के जागर से की। इसके बाद किशन महीपाल ने किंगरी का झाला घूघूती, तो कनी बसाली घूघूती, फ्यों लडिया त्वै देखिक ओंदू यो मन मा, स्याली बंफाली, रानी खेता राम डोला समेत कई प्रस्तुतियां दी। संगीता ढौडियाल ने दमा दम मस्त कलंदर, हाय ककड़ी झीला मां, लौंण पिसी शिला मा, मेरू सौंजड्यिा, मेरी माया मा आदि प्रस्तुतियां दी।
इस मौके पर महाप्रबंधक (पीएसपी) केपी सिंह, महाप्रबंधक (स्टेज प्रथम) यूके ठाकुर, महाप्रबंधक (विद्युत) एसएस पंवार, अपर महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) वीर सिंह, अपर महाप्रबंधक (पीएसपी) संदीप गोयल, आरआर सेमवाल, अनूप राज गैरोला, मल्लिकार्जुन, अनिल त्यागी, एसके साहू, देवी प्रसाद भट्ट, मनवीर सिंह नेगी, यतवीर चौहान, मनोज राय, चित्तरंजन बेहरा, पुरुषोत्तम रावत, मुन्ना बिष्ट, दिनेश चौहान आदि मौजूद थे।