फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यवेक्षकों ने दावेदारों से की रायशुमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर। स्थानीय निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेजी से बढ़ गई है। भाजपा और कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रायशुमारी की। दावेदारों की संख्या अधिक होने के कारण किसी के नाम पर भी सहमति नहीं बन पाई। कार्यकर्ताओं की सहमति पर पर्यवेक्षकों ने अध्यक्ष पद के दावेदारों के नामों का पैनल तैयार किया। कहा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा पार्टी हाईकमान करेगा।
विज्ञापन

भाजपा के पर्यवेक्षक पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, राम सुंदर नौटियाल, कल्पना सैनी ने नरेंद्रनगर पालिका में अध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों के साथ रामशुमारी की। अध्यक्ष पद के लिए पांच लोगों ने दावेदारी जताई है। गजा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने पर्यवेक्षकों के सामने अपनी दावेदारी जताई। इधर, नरेंद्रनगर में कांग्रेस पर्यवेक्षक ओपी चौहान और राजेंद्र भंडारी ने भी चुनाव तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पर्यवेक्षकों के सामने चार लोगों ने अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें