फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया रघुनाथ देवता का जागड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर ब्लाक के महासू रघुनाथ देवता का मेला धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंदिर प्रांगण में देवता की डोली ने नृत्य कर श्रद्धालुओं को खुशहाली का आशीर्वाद दिया। बिरोड़ और म्याणी गांव में जागड़ा (जागरण) पर पूरी रात ग्रामीणों ने पूजा अर्चना कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।
जौनपुर के बिरोड और म्याणी गांव में महासू राजा रघुनाथ देवता का जागड़ा व मेला पूरे विधि-विधान और विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। बिरोड़ में राजा रघुनाथ महासू देवता की डोली को नैनबाग के समीप यमुना नदी के तट पर स्नान कराया गया। म्याणी के ग्रामीणों ने सुबह चार बजे विधि-विधान से रघुनाथ की डोली मंदिर से बाहर निकाल कर दर्शन किए। इसके बाद देवता की डोली हरिद्वार में गंगा स्नान को रवाना हुई। शाम को स्नान कर डोली वापस म्याणी गांव में पहुंची। रात 11 बजे डोली को मंदिर में प्रवेश कराया गया। ग्रामीणों ने पूरी रात मंदिर में भजन कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। शुक्रवार को सुबह चार बजे पुजारी ने मंदिर के अंदर दूध रखकर दरवाजा बंद कर दिया। स्थानीय मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि इस दौरान मंदिर के अंदर दूध के छलकने की आवाज आती है और स्वयं महासू रघुनाथ दूध से स्नान करते हैं, जिसका सबूत देवता की मूर्ति पर छलका दूध होता है। उसके बाद पुजारी दूध को देवता के प्रसाद के रूप में भक्तों पर छिड़क कर आशीर्वाद देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजपुर के विधायक खजान दास, जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र बिष्ट, इंद्रदेव डोभाल, मेघ सिंह कंडारी, अमित गुप्ता, जगपाल गुसाईं, राजकुमार, मंगल दास, संदीप नौटियाल, जगदंबा देवी, रेशा नौटियाल, शीला गौड़ समेत ख्यार्सी, ललोटना, ऐरी सिर्स, टिकरी, बंगशील के ग्रामीणों में भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें