फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य के लिखित आश्वासन पर छत से उतरे छात्र नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। बीएससी, बीए द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर और बैक पेपर की परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर पेट्रोल की बोतल के साथ पीजी कालेज नई टिहरी की छत चढ़े छात्र नेता प्राचार्य और तहसीलदार के लिखित आश्वासन नीचे उतर गए हैं।
विज्ञापन

बीएससी, बीए द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर और बैक पेपर की परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर 30 अगस्त से एबीवीपी के जिला संयोजक विकास चमोली और आलोक बिष्ट पेट्रोल की बोतल के साथ पीजी कालेज नई टिहरी की छत पर चढ़ गए थे। मांग के समर्थन में 31 अगस्त से दोनों छात्र नेताओं ने कॉलेज की छत में अनशन शुरू कर दिया था। शनिवार सुबह से हो रही बारिश के बीच भी छात्रनेता छत पर अनशन पर बैठे रहे। शनिवार को प्राचार्य डा. अशोक कुमार, तहसीलदार भीम सिंह कठैत ने छात्रों से वार्ता की। प्राचार्य ने छात्रों को लिखित आश्वासन दिया विवि ने बैक पेपर कर रिजल्ट घोषित कर दिया है, जबकि सेमेस्टर से संबंधित मामले में यदि किसी भी छात्र को दिक्कत होगी तो उन्हें विवि की ओर से प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। लिखित आश्वासन पर दोनों छात्र नेता छत से नीचे उतर गए और अनशन समाप्त कर दिया। इस मौके पर अभाविप के नगर मंत्री संदीप भट्ट, राहुल बुटोला, अंकुश विटारिया, भरत बिष्ट, प्रशांत, कामिनी, शामिनी, डोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें