फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर अत्याचार रोकने का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। इंकलाब टीम की पहल पर स्वामी रामतीर्थ परिसर में महिला हिंसा को रोकने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को महिलाओं पर हो रहे अत्याचार रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

बुधवार को स्वामी रामतीर्थ परिसर में नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्रों में जागरूकता पैदा करने की पहल की गई। नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर हमला बोला गया। नाटक में दिखाया गया कि महिलाओं को इन अत्याचारों के विरोध में आवाज उठानी चाहिए। नुक्कड़ नाटक के जरिए समस्या का हल खोजने की कोशिश की गई। नुक्कड़ टीम के संयोजक धीरज कौशल ने बताया कि उत्तरकाशी में हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में नुक्कड़ नाटक किया गया। टीम में वंशिका, उषा, सुमन, संजना, अंकित, सौरभ, राजीव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें