फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को दिए चुनाव जीतने के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक में प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों का बखान किया गया। विधानसभा विस्तारक चंद्रमोहन पांडेय ने कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा। कहा कार्यकर्ता बूथ मैनेजमेंट के तहत कार्य करें। एक बूथ पर दस यूथ तैनात किए जाएं।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनाव मैनेजमेंट के गुर सिखाए गए। बूथ विस्तारक पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने डेढ़ साल के कार्यकाल में कई जनहित के कार्य किए हैं। सरकार जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि नई टिहरी में पार्किंग निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं। नई टिहरी केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण की लंबित मांग को सरकार ने पूरा कर लिया है। जल्द ही आंचल डेरी क्षेत्र में स्कूल का भवन और खेल मैदान बनेगा। टिहरी झील में नौकायन और साहसिक खेलों की गतिविधियां जल्द ही शुरू होने वाली है। बैठक में टिहरी लोकसभा सह प्रभारी घनश्याम नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, भाजपा जिला महामंत्री दिनेश डोभाल, विनोद रतूड़ी, गोपीराम चमोली, खेम सिंह चौहान, रामलाल नौटियाल, गुरू प्रसाद चमोली, उदय रावत, शीशराम थपलियाल, अनीता कंडियाल, मनोज नकोटी, विजय कठैत, अबरार अहमद, बलवीर नेगी, कमलदास पुनेठा, मेहरबान पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें