नई टिहरी। कृषक उत्पादन संगठनों की ओर से आजीविका और आय सृजन को लेकर किए जा रहे कार्यों पर नाबार्ड की कार्यशाला में जिलाधिकारी सोनिका ने किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़े सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर केंद्र, राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद तक पहुंचाएं।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए डीएम सोनिका ने नाबार्ड के डीडीएम को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश देते हुए कहा कि कृषक उत्पादन संगठनों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया। डीडीएम नाबार्ड कृष्णा सिंह ने किसानों की आय को बढ़ाने को केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर एलडीएम के डीएस डुंगरियाल, मुख्य कृषि अधिकारी जेेपी तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी डा. डीके तिवारी, सहायक प्रबंधक उद्योग वीपी राय, जिला महाप्रबंधक सहकारिता बलबीर पुंडीर आदि मौजूद थे। ब्यूरो