फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन चांठी-डोबरा पुल का टूटा सस्पेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रतापनगर को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे डोबरा-चांठी पुल के चांठी की साइड का सस्पेंडर (पुल को जोड़ने वाला) टूट गया, जबकि तीन सस्पेंडर भी जमीन की तरफ झुक गए। सस्पेंडर टूटने से मुख्य पुल की चार प्लेटें भी तिरछी हो गई। इससे अब दिसंबर में बनकर तैयार होने वाला पुल अब मार्च 2019 में बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2006 से निर्माणाधीन डोबरा-चांठी पुल को जोड़ने का काम इन दिनों जोरशोर से चल रहा था। 23 अगस्त शाम को अचानक चांठी साइड का पहला सस्पेंडर लोड को उठाते वक्त टूट गया, जबकि इसके दबाव में तीन सस्पेंडर भी जमीन की ओर झुक गए। सस्पेंडर टूटने के कारण पुल की चार प्लेट भी तिरछी हो गई। इस दौरान वहां कार्य कर रहे मजदूर और कर्मी भाग गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। डोबरा की तरफ से आठ प्लेटें जोड़ी जा चुकी हैं। वहीं चांठी की ओर से पहले प्लेट जोड़ी जा रही थी, जिस दौरान सस्पेंडर टूट गया। फिलहाल लोनिवि ने चांठी साइड से पुल जोड़ने का काम बंद कर दिया है। डोबरा-चांठी प्रोजेक्ट के अधिशासी अभियंता केएस असवाल और सहायक अभियंता एसएस मखलोगा ने बताया कि दोनों ओर से बारी-बारी से प्लेटें जोड़ी जा रही थी, लेकिन जल्दबाजी के चलते सस्पेंडर टूटा है। इसकी जानकारी संबंधित ठेकेदार और कोरियन कंसलटेंट को दे दी है। जल्द ही उनके एक्सपर्ट भी यहां का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि एक प्लेट का वजन करीब दो टन है। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण का जो लक्ष्य इस वर्ष दिसंबर में रखा गया है, उसमें दो-तीन माह की देरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें