नरेंद्रनगर (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरानी चुंगी के पास पहाड़ी से भूधंसाव नहीं रुक रहा है। हल्की बारिश में भी पहाड़ धंसने से मार्ग यातायात के लिए घंटों बंद हो रहा है।
बृहस्पतिवार को राजमार्ग सुबह साढ़े छह बजे फिर बंद हो गया। पीटीसी बाईपास मार्ग भी बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाईवे बंद होते ही मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई लेकिन यातायात सुचारु करने में सात घंटे लग गए। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने ऐसे स्थानों को चिह्नित कर जल्द ही स्थायी ट्रीटमेंट करने की मांग की है। ब्यूरो