फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोंगर गांव के 45 परिवारों के लिए खुशखबरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के भोंगर गांव में निवासरत 45 परिवारों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने भोंगर गांव के लिए नई पेयजल योजना निर्माण के लिए 16 लाख 65 हजार की स्वीकृति दे दी है।
ग्राम सभा तिखोन के भोंगर गांव में अब तक कोई भी पेयजल योजना नहीं है। गांव में निवासरत 45 परिवार दो किमी दूर गदेरे से पानी ढोते थे। गांव के लोग लंबे समय से ककरिया खोली नामे तोक से गांव के लिए पेयजल योजना निर्माण की मांग करते आ रहे थे। गांव से दो किमी दूर ककरिया खोली नामे तोक के स्रोत पर पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है, लेकिन पेयजल योजना निर्माण के लिए बजट उपलब्ध न होने से लोग निराश थे। बीते जनवरी में क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे पेयजल मंत्री प्रकाश पंत को लोगों ने भोंगर गांव की समस्या से अवगत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल मंत्री प्रकाश पंत की ओर से बीते 10 जुलाई को धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार को जारी पत्र में बताया गया है कि भोंगर गांव की पेयजल योजना की स्वीकृति जारी कर दी गई है। योजना निर्माण के लिए 16 लाख 65 हजार की वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। पेयजल योजना स्वीकृत होने पर प्रधान नत्थी लाल और गंभीर सिंह जड़धारी ने क्षेत्रवासियों की ओर से पेयजल मंत्री और विधायक का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें