नई टिहरी। टीएचडीसी हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में बीटेक में प्रवेश ले चुके छात्रों के कौशल को निखारने को चलाए जा रहे इंडक्शन प्रोग्राम के पहले सप्ताह में बौद्धिक विकास और मानसिक शांति के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से योग, ध्यान के गुर सिखाए गए।
संस्थान के निदेशक प्रोफेसर जीएस तोमर ने छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर परिचय लिया। इसके बाद संस्थान के विभिन्न विभागों की जानकारी देते हुए अनुशासन को बनाए रखने के निर्देश दिए। इंडक्शन प्रोग्राम की को-ऑर्डिनेटर डा. ऋचा बिजल्वाण ने छात्रों को बौद्धिक, मानसिक, वैचारिक शक्ति को बढ़ाने, नेतृत्व क्षमता का विकास और सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी। आर्ट आफ लिविंग के निशाग्र बिस्ला ने एक सप्ताह तक छात्रों को योग सिखाएं।