फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार घटना को लेकर गंभीर : यशपाल आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। सामूहिक दुष्कर्म के बाद मौत के घाट उतार दी गई बालिका के परिजनों से राज्य के परिवहन और समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य सोमवार को मिले मिले। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि सरकार इस जघन्य घटना को लेकर गंभीर है। सरकार हत्यारों की पहचान कर उन्हें कठोर सजा दिलाने का हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की हर संभव मदद की जाएगी। गौरतलब है कि यह परिवार गरीबी के कारण पुजारगांव में खंडहर जैसे घर में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

मंत्री के साथ मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक गोपाल रावत ने कहा कि पहाड़ की शांत वादियों में भी जघन्य अपराध बढ़ने लगे हैं। मामले के दोषियों को कानून के कटघरे में खड़ा करने के लिए सरकार पुलिस और प्रशासन से सजगता से जांच कर निर्णायक बिंदुओं तक आगे बढ़ाने का कार्य कर ही है। इस मौके पर डीएम, एसपी, भाजपा के विजय संतरी, नागेंद्र चौहान, हरीश डंगवाल, सूरतराम नौटियाल आदि भी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें