नई टिहरी। टिहरी बांध के द्वितीय चरण की पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) के निर्माण में लगी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) की ओर से हटाए गए कर्मियों का धरना 51वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने कंपनी प्रबंधन को पुतला फूंककर सेवा बहाली नहीं होने पर रोष व्यक्त किया।
खांडखाला में एचसीसी स्टाफ एंड वर्कस यूनियन के नेतृत्व हटाए गए कर्मियों का धरना जारी रहा। दिनेश रावत, अरविंद रतूड़ी चौथे दिन भी अनशन पर रहे। कर्मी सेवा बहाली की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलित हैं, लेकिन उनकी मांगों को गंभीरता से नही लिया जा रहा है। उन्होंने जल्द मांग पूरी न होने पर कंपनी को खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, मनोज पंवार, नरेंद्र परमार, अर्जुन पंवार, विक्रम नेगी, विजय हटवाल, हंसलाल असवाल, दौलत सिंह, सुनील राणा, विनोद पंवार, जयवीर सिंह, विजय सिंह, नरेंद्र सिंह, किशोरी लाल, पुष्कर सिंह, मदन सिंह, रणवीर सिंह, राजेंद्र सिंह अरविंद डोभाल, उत्तम नकोटी आदि मौजूद थे।