फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में तीन आंदोलनकारियों का अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। रोजगार और मुआवजे की मांग को लेकर श्रीनगर जल विद्युत परियोजना परिसर से गिरफ्तार किए गए तीन आंदोलनकारी टिहरी जेल में भी अनशन पर डटे रहे।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने श्रीनगर जल विद्युत परियोजना परिसर से 18 पुरुष और 42 महिला आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया था। सभी आंदोलनकारियों को टिहरी जेल में बंद किया था, लेकिन जेल में बंद आंदोलनकारी दौलत कुंवर, दिनेश लाल और मुन्ना लाल ने जेल में भी अन्न, जल ग्रहण नही किया। जेल अधीक्षक रामेश्वर सिंह राणा ने बताया कि तीनों लोगों को भोजन के लिए मनाया गया, लेकिन उन्होंने इनकार किया है। रविवार को दिनभर जेल में बंद आंदोलनकारियों से श्रीनगर, चौरास और कीर्तिनगर से लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें