फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमए की कक्षाएं शुरू न होने पर छात्र संघ पदाधिकारी हुए मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। एमए समाज शास्त्र और हिंदी विषय की कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर राजकीय महाविद्यालय पौखाल के छात्र संघ पदाधिकारियों ने शनिवार को कॉलेज परिसर में धरना दिया। छात्र संघ पदाधिकारियों ने महाविद्यालय प्रशासन पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि एमए की कक्षाएं शुरू करने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने उच्च शिक्षा विभाग को रिपोर्ट नहीं भेजी।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय पौखाल के छात्र गत वर्ष से एमए हिंदी और समाजशास्त्र विषय की कक्षाएं शुरू करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि एमए की कक्षाएं शुरू करने के लिए महाविद्यालय में भवन और अन्य संसाधन उपलब्ध हैं। उच्च शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालय प्रशासन से एमए समाज शास्त्र और हिंदी विषय शुरू करने के लिए रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन महाविद्यालय प्रशासन जानबूझ कर रिपोर्ट नहीं भेज रहा है। छात्र संघ अध्यक्ष काजल रावत के नेतृत्व में शनिवार को छात्र संघ पदाधिकारियों ने महाविद्यालय परिसर में धरना दिया। धरना देने वालों में छात्र संघ उपाध्यक्ष प्रमिला, संदीप कुमार, अरविंद, आशीष, साहिल, पिंकी, सुमन, पूजा, नीलम, कोमल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें