फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप आपरेटरों ने ठेकेदारों पर लगाया शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। संविदा पंप आपरेटरों ने जल संस्थान के अनुबंधित ठेकेदारों पर आर्थिक शोषण और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जल संस्थान कार्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने ईई को ज्ञापन देकर आठ सूत्री समस्याओं के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संविदा श्रमिक संघ और सीटू के बैनर तले संविदा पंप आपरेटरों ने धरना देकर ठेकेदारों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वह पंपिंग योजनाओं में अल्प मानदेय पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन जल संस्थान के अनुबंधित ठेकेदार उनका आर्थिक शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदार कम पैसे में अधिक काम ले रहे हैं। साथ ही उनके साथ गाली-गलौच कर अभद्रता कर रहे हैं। उन्होंने ईई को ज्ञापन देकर उत्पीड़न न करने, संविदा आपरेटरों को अन्यत्र स्थानातंरण न करने, प्रत्येक माह सात से 10 तारीख देने की मांग की। पंप हाउस में आवासीय सुविधा, शौचालय निर्माण, पुरानी हो चुकी पंपिंग की मशीनों की मरम्मत करने समेत आठ सूत्री समस्याओं के निराकरण की मांग की। कांग्रेस प्रदेश कार्यकािरणी के सदस्य आकाश कृषाली, सीटू के जिलाध्यक्ष विशाल राणा, संविदा श्रमिक संघ के शाखाध्यक्ष मनवीर नेगी, मंगलेश चमोली, अर्जुन रावत, नित्यानंद बहुगुणा, हरीश कुमार, केशर रावत, रामप्रकाश, मनोज कुमार, अजीत रावत, रविंद्र कोठारी, बिजेंद्र पंवार व भरत पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें