फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर 30 घंटे से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर(टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेंद्रनगर में पुरानी चुंगी के पास भारी भूस्खलन होने से हाईवे 31 घंटे तक बंद रहा। हाईवे बंद होने पर बड़े वाहन भद्रकाली में रोके गए। भूस्खलन के कारण नरेंद्रनगर शहर में बिजली-पानी की आपूर्ति ठप हो गई, जबकि कई ग्रामीण क्षेत्रों की बत्ती भी गुल हो गई। मलबे में एक कार दब गई, कार चालक हरिचंद थलवाल ने किसी तरह भागकर जान बचाई। मलबा आने के बाद से ही दो जेसीबी तैनात की गईं, लेकिन इस दौरान लगातार पहाड़ी दरकने से समस्या बढ़ती रही।
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड निर्माण के कारण यहां पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे पुरानी चुंगी के पास बंद हो गया था, जो बृहस्पतिवार को शाम सात बजे खोला जा सका। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता बहादुर सिंह ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में देर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। ऑल वेदर रोड के सेक्शन ऑफिसर रोहित राणा ने कहा कि पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने से दिक्कतें आ रही हैं। राजमार्ग बंद होने से छोटे वाहन वाया पीटीसी से भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें