फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोकन इंग्लिश और कौशल विकास का पाठ पढ़ेगे सात स्कूलों के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए चौखंबा स्वयं सेवी संस्था के विशेषज्ञ प्रतापनगर क्षेत्र के सात विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को स्पोकन इंग्लिश और कौशल विकास का पाठ पढ़ाएंगे। स्वतंत्रता दिवस पर प्रतापनगर के विधायक विजय सिंह पंवार इंटर कालेज सिलारी में कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

संस्था के सचिव आलोक डंगवाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्राथमिक विद्यालय हलेथ, सिलारी, गैरी, सौड़ उप्पू, मठ उप्पू, जूनियर हाईस्कूल उप्पू और जीआईसी सिलारी में पॉयलेट प्रोजेक्ट के तहत छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। चयनित स्कूलों में जिन विषयों के शिक्षक नहीं है, उन विषयों को भी संस्था के विशेषज्ञ पढ़ाएंगे। योजना के तहत रविवार को भी स्कूलों में कक्षाएं संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें