फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थत्यूड़-मराड़ मोटर मार्ग 12 दिनों से यातायात के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। पीएमजीएसवाई की लापरवाही जौनपुर ब्लॉक के आधा दर्जन गांव के लोगों पर भारी पड़ रही है। थत्यूड़-मराड़ मोटर मार्ग पिछले 12 दिन से यातायात के लिए बंद पड़ी है। क्षेत्र के गांवों में खाद्यन्न और रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों को पैदल ही आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

थत्यूड़-मराड़ मोटर मार्ग ब्लॉक मुख्यालय से एक किमी आगे 29 जुलाई से यातायात के लिए बंद चल रहा है। भूस्खलन होने और पहाड़ी टूटने से उक्त स्थान पर सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क बंद होने से बाडासारी, मधेपुर, मैंड तल्ला, मल्ला, बांडाचक, बैट, डांगों और मथलाऊ गांव के लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। गांवों में पिछले 12 दिन से खाद्यन्न और रसोई गैस की सप्लाई नहीं हो पा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। वे पगडंडियों से आरपार हो रहे हैं। इस बाबत पीएमजीएसवाई के ईई आरपी पंत ने बताया कि थत्यूड़-मराड़ मोटर पर यातायात शुरू करने में अभी एक सप्ताह का वक्त और लगेगा। भूस्खलन से अधिक मलबा सड़क पर आ गया है। सड़क के नीचे आवासीय भवन होने से मलबा साफ करने में दिक्कत आ रही है। मलबे से आवासीय भवनों को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें