फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक पेपर परीक्षा के लिए छात्रों को करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि के छात्र-छात्राओं को वर्ष 2017-18 की बैक पेपर परीक्षा के लिए इंतजार करना होगा। आगामी एक से सात सितंबर के बीच विवि ने बैक परीक्षा आयोजित करने की तिथि प्रस्तावित की है। 20 अगस्त को विवि मुख्यालय बादशाहीथौल में होने वाली बैठक में विवि प्रशासन बैक पेपर परीक्षा का कार्यक्रम घोषित करेगा।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने वर्ष 2017-18 का मुख्य परीक्षा के सभी कक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। इन दिनों अंकतालिका प्रिंट कर संबद्ध कॉलेजों में भेजी जा रही है। विवि के कुलसचिव डा. दीपक भट्ट ने बताया कि बैक पेपर परीक्षा एक से सात सितंबर के बीच आयोजित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। 20 अगस्त को होने वाली बैठक में परीक्षा कार्यक्रम पर अंतिम मुहर लग जाएगी। बैक पेपर परीक्षा फार्म ऑन लाइन भरने के लिए अभ्यर्थियों को एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें