फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। बीती रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से टिहरी जिले की 11 ग्रामीण सड़क अवरुद्ध हो गई, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे भी रविवार को दो घंटे तक ताछला के समीप बंद रहा।
विज्ञापन

टिहरी जिले में शनिवार रात से बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से बालगंगा, भिलंगना, जलकुर नदी और अन्य गाड़ गदेरे उफान पर है। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बारिश से 11 ग्रामीण सड़क मार्ग मलबा गिरने और पुश्ता टूटने से यातायात के लिए बाधित हो गए हैं। रविवार सुबह आठ बजे ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर ताछला के समीप पहाड़ी से मलबा गिरने से बंद हो गया था। सड़क बंद होने से वहां सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। दो घंटे बाद करीब सवा दस बजे मलबा साफ करने के उपरांत वाहनों का संचालन शुरू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें