चंबा (टिहरी)। चंबा-नई टिहरी टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। एसोसिएशन के संरक्षक गजेंद्र मखलोगा ने अध्यक्ष मतेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी, सचिव अनिल बेलवाल, सह सचिव गोविंद सिंह तड़ियाल, कोषाध्यक्ष मनोहर उनियाल, सदस्य मनोज उनियाल, कुंदन सिंह पंवार, कृष्ण गोपाल भट्ट, राजेश रावत, दीवान सिंह भंडारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बलवीर सिंह पुंडीर को एसोसिएशन का संरक्षक मनोनीत किया गया। इस मौके पर अजय गुनसोला, काशीराम जुयाल, विजय रावत आदि उपस्थित रहे।