फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालक पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। लोनिवि प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता योगेश कुमार की ओर से वाहन चालक यशपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर लंबगांव टैक्सी यूनियन ने आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

यहां आयोजित बैठक में वाहन चालकों ने कहा यदि वाहन चालक पर दर्ज झूठा मुकदमा वापस नहीं लिया गया, तो लोनिवि के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। बीते दिन लोनिवि के सहायक अभियंता की ओर से वाहन चालक के खिलाफ सरकारी कार्य में व्यवधान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज की गई है। वाहन चालकों का कहना है कि एक अगस्त को एलकेसी मोटर मार्ग बंद रहने के दौरान लोनिवि ने सड़क खोलने के लिए राजराजेश्वरी मंदिर के समीप ब्लास्टिंग की, जिससे एक पत्थर यशपाल सिंह के वाहन के ऊपर गिरा। चालक ने सिर्फ लोनिवि से वाहन को हुए नुकसान की भरपाई की मांग उठाई थी, लेकिन सहायक अभियंता ने झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया। बैठक में वाहन चालक रविंद्र पैन्यूली, सुरेश पवंार, राजेंद्र पोखरियाल, विजय सिंह, हरदेव सिंह, गोविंद कंडियाल उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें