फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलवेदर से क्षतिग्रस्त रास्तों का नहीं हुआ निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। ऋषिकेश-गंगोत्री-94 राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रहे ऑल वेदर निर्माण ने खाड़ी कस्बे के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा रखी है। सड़क निर्माण के कारण टिपली और खांकर गांव को जाने वाले पैदल रास्ते जनवरी 2018 में क्षतिग्रस्त हो गए थे, लेकिन कार्यदायी संस्था रास्तों का निर्माण नहीं कर रही है।
विज्ञापन

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना ऑल वेदर रोड का काम चल रहा है। सड़क के चौड़ीकरण के कारण टिपली, खांकर, सुनारकोट, कौड़ आदि गांव को खाड़ी और सेलुपानी जाने वाले मुख्य पैदल मार्ग जनवरी में क्षतिग्रस्त हो गए थे। ग्रामीण तब से कार्यदायी कंपनी से रास्तों के निर्माण की मांग कर रहे हैं। टिपली की प्रधान मकानी देवी, खांकर की प्रधान निर्मला देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शीला देवी ने बताया कि लगातार रास्तों के निर्माण की मांग की जा रहा है, लेकिन समस्या हल नहीं हो रही है।

एनएच ने रास्तों के निर्माण के लिए ब्लॉक को पैसा दिया है, जिस धनराशि से कुछ रास्ते बने भी है। पैदल रास्ते बनने रह गए हैं। पटवारी से जांच करवाकर सही पाए जाने पर निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लक्ष्मी राज चौहान, एसडीएम नरेंद्रनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें