फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के सर्वांगीण विकास का मिलकर करें काम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर शिक्षक एवं अभिभावकों से मिलकर काम करने जोर दिया गया।
विज्ञापन

विधायक धन सिंह नेगी ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में बेहतर स्थान हासिल करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। साथ ही विद्यालय की चहारदीवारी और पानी की टंकी के लिए विधायक निधि से पांच लाख देने की घोषणा की। थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने 18 साल से कम बच्चों को वाहन चलाने को न देने और नशाखोरी पर रोक लगाने में सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रघुवीर पंवार, ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल, संजीव चौधरी, विक्रम कठैत, रोशन आर्य, नरेश नेगी, दिनेश चंद्र, रमेश चंद्र, राजेंद्र सिंह, यशवंत सिंह, मनोज प्रसाद, बालकृष्ण, राजेंद्र नेगी, दीपक बडोला, रोशनी, कुसुमलता, रेखा भट्ट, रेखा डोभाल आदि मौजूद थे। वहीं जीआईसी जाखणीधार में आयोजित पीटीए की बैठक में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग की गई। बैठक में प्रधानाचार्य महावीर परमार, महावीर पेटवाल, दिनेश डंगवाल, दिनेश रावत, सुशील डोभाल, डा. सुनील बिष्ट, रेखा कंडारी, अर्चना सती, दिनेश चंद्र मौजूद थे। जीआईसी प्रतापनगर में आयोजित बैठक में रणदीप सिंह पंवार को प्रबंधन समिति व कमलेश भट्ट को अभिभावक संघ अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें