चंबा (टिहरी)। दस अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई टीम का गठन किया है। पीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पुखराज सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।
कार्यक्रम प्रबंधक विजेंद्र ने बताया कि ब्लॉक की सभी एएनएम और आशा कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया गया है। ब्लॉक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों को आठ अगस्त को राजकीय आदर्श विद्यालय बौराड़ी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम परामर्शदाता दिनेश रतूड़ी ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दिन 10 अगस्त को 19 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों को अल्बेंडाजोल टेबलेट सभी सरकारी, गैर सरकारी और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को खिलाई जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टोल फ्री नंबर 104 और चंबा ब्लॉक के लिए त्वरित कार्रवाई टीम के डा. पुखराज सिंह, डा. आशीष सेमवाल, डा. दीप्ति चौहान, डा. विजय बहुगुणा, उदय रावत से संपर्क किया जा सकता है।