नई टिहरी। टिहरी बांध के द्वितीय चरण की पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) के निर्माण में लगी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) की ओर से हटाए गए कर्मियों ने सेवा बहाली की मांग को लेकर विजय हटवाल और अतर सिंह रावत का अनशन चौथे दिन भी जारी रहा।
भागीरथीपुरम के खांडखाला में एचसीसी से हटाए गए कर्मियों का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे अतर सिंह रावत और विजय हटवाल के स्वास्थ्य में गिरावट आई है। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, थौलधार के कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप पंवार, मनोज पंवार, जसपाल पंवार, नरेंद्र परमार, अर्जुन सिंह, विक्रम सिंह, अरविंद रतूड़ी, रामस्वरूप हटवाल, संजय घिल्डियाल, तपन कुमार, सुख मोहन सिंह, दौलत सिंह, प्रवीन समेल्टी, मनोज खंडूरी, विजय पंवार आदि मौजूद थे। वहीं पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, राज्य आंदोलनकारी व कांग्रेस नेता आकाश कृषाली, व्यापार मंडल कोटी कालोनी, भागीरथीपुरम, टैक्सी यूनियन बौराड़ी, चंबा, टिहरी आदि ने मांगों का समर्थन करते हुए कर्मियों की सेवा बहाली की मांग की है।