फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन में 5

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। भागीरथी फाउंडेशन की ओर से श्रीदेव सुमन की शहादत दिवस पर हाफ मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें जोशीमठ के राजीव लंबूरी ने 58 मिनट में 21 किमी की दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह डाइजर से शुरू हुई मैराथन को विधायक धन सिंह नेगी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में जोशीमठ के राजीव लंबूरी प्रथम, मध्य प्रदेश के अभिषेक सोनी द्वितीय, टिहरी के निशु कुमार तृतीय रहे। कमल शर्मा, दीपक सिंह, कार्तिकेय सिंह, सूरज रावत, राजेंद्र सिंह और बालिका में प्रतिभा पालीवाल, कुसुम खाती, ज्योति भंडारी, अनामिका रावत, एकता भंडारी ने टॉप फाइव में जगह बनाई। भागीरथी फाउंडेशन के सचिव अरविंद रतूड़ी ने बताया कि मैराथन में करीब 650 युवक-युवतियों ने भाग लिया। विधायक नेगी एवं पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, प्रमुख बेबी असवाल, साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें