नई टिहरी। टिहरी बांध के द्वितीय चरण की पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) के निर्माण में लगी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के ओर से हटाए गए कर्मियों का सेवा बहाली की मांग को लेकर धरना 24वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने विधायक धन सिंह नेगी से मुलाकात कर सेवा बहाली की मांग की।
मंगलवार को भी भागीरथीपुरम के खांडखाला में एचसीसी स्टाफ एंड वर्कस यूनियन के बैनर ताले हटाए गए कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन कर सेवा बहाली की मांग की। कहा कि कंपनी प्रबंधन ने बिना किसी ठोस कारण एवं नोटिस दिए बगैर ही 215 कर्मियों को नौकरी से हटा दिया है। उन्होंने विधायक नेगी से भी मुलाकात कर सेवा बहाली की गुहार लगाई। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अतर सिंह तोमर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कर्मियों की मांगों को जायज मानते हुए प्रशासन एवं कंपनी प्रबंधन से सेवा में लेने की मांग की। इस मौके पर वर्कस यूनियन के अध्यक्ष जसपाल पंवार, महासचिव नरेंद्र परमार, मनोज पंवार, अर्जुन सिंह, किशोरी लाल, अतर सिंह, विक्रम सिंह, सुखमोहन सिंह, दिनेश रावत, धर्मवीर सिंह, लक्ष्मण रावत, विजय हटवाल, होशियार सिंह, विजय पंवार, राम सिंह, विनोद पंवार, दौलत सिंह, जयवीर सिंह, कांति राणा आदि मौजूद थे।